अतिक्रमण के नोटिस से मेंन बाजार दुकानदार नाराज , किए प्रतिष्ठान बंद, सौपा ज्ञापन

Jul 10, 2026 - 19:28
 0
अतिक्रमण के नोटिस से मेंन बाजार दुकानदार नाराज , किए प्रतिष्ठान बंद, सौपा ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे के मेंन बाजार में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण को लेकर दिए गुरुवार को दुकानदारों को नोटिस से नाराज होकर अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर एक राय होकर उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को शुक्रवार को ज्ञापन सोपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि कस्बे के कुछ लोगों द्वारा  सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है।
जिसमें सार्वजनिक कुए, नजूल संपत्ति, सिंचाई विभाग की नहर, सार्वजनिक नल की जगह सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर दुकान मकान बने हुए का आरोप लगाया है।  व्यापारियों ने अवैध करार देते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि कुएं की भूमि नजूल संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।
दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानें सड़क सीमा मे हैं । और यातायात में कोई बाधा नहीं आ रही है। अधिकांश दुकानें वैध दस्तावेजों सहित पुश्तैनी पुराने समय की बनी हुई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के दिए गए नोटिसों को खारिज किए जाने की मांग की है। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपने के दौरान पूर्व सरपंच बच्चू तिवारी सुमेरचंद जैन रवि शर्मा भाजपा के प्रदीप जैन हेमंत खारवाल विक्रम भंडारी तूफान बना गजेंद्र शर्मा चिमन पंजाबी, आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है