भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर 55 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, 15 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित

Jul 10, 2026 - 20:11
 0
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर 55 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच, 15 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) भारत विकास परिषद, जहाजपुर के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रोपा में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं आंखों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप कुमार मीणा तथा नेत्र चिकित्सक सहायक दिनेश दुनारिया ने कुल 55 मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान 15 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी मरीजों का निर्धारित तिथि पर उप जिला चिकित्सालय, जहाजपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा।

शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रभारी अजीत बंसल का विशेष योगदान रहा। वहीं नर्सिंग अधीक्षक देवराज सुरतानिया एवं नर्सिंग अधिकारी रमेश मीणा ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, जहाजपुर के अध्यक्ष महावीर सनाढ्य, सचिव घनश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, विनोद शर्मा सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

परिषद के अध्यक्ष महावीर सनाढ्य ने कहा कि "सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है।" उन्होंने बताया कि परिषद स्थापना दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर समाजहित में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है