भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा तेली साहू समाज, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन

Jul 10, 2026 - 19:16
 0
भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा तेली साहू समाज, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी, समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की  बैठक 12 जुलाई रविवार को प्रातः 11:15 बजे हरि शेवाधाम भीलवाड़ा में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेशभर से महासभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, महिला एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, संरक्षक, आमंत्रित सदस्य तथा समाज के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवी लाल साहू के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में भीलवाड़ा में प्रस्तावित दो दिवसीय अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक तथा तेली साहू समाज के राष्ट्रीय स्तरीय जनचेतना महासम्मेलन की व्यापक रूपरेखा तैयार करना है। 

कार्यक्रम संयोजक व महासभा के प्रदेश मिड़िया प्रभारी प्रहलाद दिया ने बताया कीक्षभीलवाड़ा मे प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन में  तेली साहू समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ ही देशभर एवं प्रदेश से लगभग 20 हजार समाजजनों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मेजबानी, आयोजन समिति के गठन, विभिन्न व्यवस्थाओं, समाज की सहभागिता तथा कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।  साथ ही सामाजिक जागृति को गति देने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक के एजेंडे में वर्ष 2025-26 के दौरान चयनित सामाजिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न सेवाओं में चयनित अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान, जयपुर एवं भीलवाड़ा में समाज के विद्यार्थियों के लिए नवीन छात्रावास निर्माण हेतु राज्य सरकार से रियायती दर पर भूमि आवंटन की मांग, आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में समाज की अधिकतम राजनीतिक भागीदारी तथा तेल-घाणी बोर्ड के गठन के लिए राज्य सरकार को सामूहिक मांग पत्र भेजने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त संगठन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में स्वागत परंपरा को सरल एवं एकरूप बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यक्रमों को छोड़कर साफे की बजाय केवल ओढ़ना (ओपरना) से स्वागत करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुमोदन भी किया जाएगा तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी।

महासभा ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, महिला एवं युवा मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से बैठक में उपस्थित होकर समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।  महासभा का मानना है कि सभी के सामूहिक सहयोग एवं सुझावों से भीलवाड़ा में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक और जनचेतना महासम्मेलन समाज के इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है