खैरथल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का एजीएम ने किया निरीक्षण, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और जीआरपी-आरपीएफ चौकी की मांग उठी

Jul 9, 2026 - 19:21
 0
खैरथल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का एजीएम ने किया निरीक्षण,  प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और जीआरपी-आरपीएफ चौकी की मांग उठी

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खैरथल रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास एवं सौंदर्याकरण कार्यों का गुरुवार को रेलवे के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अशोक माहेश्वरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया तथा स्थानीय संगठनों और नागरिकों से सुझाव भी प्राप्त किए।
स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय संगठनों एवं रेलवे कर्मचारियों ने एजीएम अशोक माहेश्वरी का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान खैरथल विकास मंच के प्रतिनिधि श्यामलाल शर्मा और मनोहर लाल परवाना ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में टीन शेडों की संख्या बढ़ाने, प्लेटफार्म संख्या दो की ओर जाने वाला मार्ग पुनः खोलने, प्लेटफार्म संख्या दो से रेलवे फाटक तक समानांतर मार्ग उपलब्ध कराने तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। एजीएम ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा के नेतृत्व में शहर के नागरिकों ने भी प्लेटफार्म संख्या दो की ओर स्थित हाल ही में बंद किए गए गेट को दोबारा खोलने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग पिछले लगभग 50 वर्षों से आमजन और यात्रियों के उपयोग में था, लेकिन इसके बंद होने से यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के दौरान एजीएम अशोक माहेश्वरी ने लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से किए गए पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज तथा अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खैरथल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ चौकी स्थापित करने, प्रतीक्षालय में पर्यवेक्षक की नियुक्ति करने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी रखी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों से खैरथल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने तथा क्षेत्र के रेल यातायात को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम गौरव गौड़, डीसीएम जगदीश कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता मुकेश बाकोलिया सहित रेलवे विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है