प्रशासनिक संवेदनशीलता से दूर हुआ अंधेरा,लाडा देवी के बच्चों को मिला मुख्यमंत्री पालनहार योजना का लाभ
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजबपुरा में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर। सरकार के इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। लाडा देवी अपने बच्चों के साथ शिविर में पहुंची।
शिविर में मौजूद अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को तुरंत समझा। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा तहसीलदार अनिल कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मामले की खुद निगरानी की। त्वरित कार्रवाई सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सजग कार्मिकों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लाडा देवी के बच्चों का मुख्यमंत्री पालनहार योजना में आवेदन पत्र भरा कर दस्तावेजों की जांच की गई।
योजना का लाभ मिलने के बाद लाडा देवी की आंखों में संतोष और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।अब उनके बच्चों की शिक्षा और परवरिश में पैसों की तंगी आड़े नहीं आएगी। शिविर में आपसी सहमति से विभाजन भी किए गए। तहसीलदार अनिल कुमार ने 1 जूलाई को नया बास में शिविर आयोजित होगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को पहुंचने का आह्वान किया है। शिविर में उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा, तहसीलदार अनिल कुमार,सहायक विकास अधिकारी संजय सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संसार सागर ,छात्रावास अधिक्षक मुकेश कुमार सरपंच प्रियंका नरुका, ग्राम विकास अधिकारी रामकिशन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


