नेतड़ा टोल प्लाजा पर संतों के साथ बदसलूकी को लेकर भारी हंगामा; बिना टोल चुकाए गुजरे वाहन

Jul 10, 2026 - 18:40
 0
नेतड़ा टोल प्लाजा पर संतों के साथ बदसलूकी को लेकर भारी हंगामा;  बिना टोल चुकाए गुजरे वाहन

बावड़ी, जोधपुर, (मिश्रीलाल लखारा) एनएच 62  स्थित नेतड़ा टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। शुक्रवार को टोल प्लाजा पर खेड़ापा रामधाम के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री के साथ टोलकर्मियों द्वारा बदसूलकी किए जाने की सूचना के बाद माहौल गरमा गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में संत और उनके समर्थक टोल प्लाजा पर जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
​20 किमी के दायरे की छूट को लेकर हुआ विवाद
​मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद राम शास्त्री जब नेतड़ा टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, तब टोलकर्मियों ने उनसे टोल टैक्स की मांग की। इस पर शास्त्री ने नियमानुसार 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय निवासियों को मिलने वाली छूट का हवाला दिया और प्रमाण के तौर पर अपना पहचान पत्र भी दिखाया। इसके बावजूद टोलकर्मी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ और उनके साथ अभद्रता कर दी। बदसलूकी की यह खबर जैसे ही फैली, वैसे ही रामधाम के अनुयायी, संत और उनके समर्थक भारी तादाद में टोल प्लाजा पर एकत्रित होने लगे।
​डर के मारे बूथ छोड़कर भागे कर्मचारी, वाहन हुए फ्री
​टोल प्लाजा पर बढ़ती भीड़ और संतों के आक्रोश को देखकर टोलकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति बिगड़ती देख काउंटर पर तैनात कर्मचारी अपने-अपने बूथ छोड़कर मौके से नदारद हो गए। कर्मचारियों के भागने के बाद टोल के बैरियर खुले रह गए, जिसके चलते काफी देर तक वाहन बिना टोल दिए ही वहां से मुफ्त में गुजरते रहे।
​पुलिस ने की समझाइश की कोशिश
​घटना की सूचना मिलते ही करवड़ थानाधिकारी (सीआई) परमेश्वरी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आक्रोशित संतों और समर्थकों को शांत करने तथा समझाइश का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी टोलकर्मियों के इस व्यवहार से बेहद नाराज थे और वे मानने को तैयार नहीं हुए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
​गौरतलब है कि नेतड़ा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और राहगीरों के साथ बदसलूकी और विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यह टोल प्लाजा कई बार विवादों में घिर चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है