दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में रामवीर गुर्जर ने हासिल की 28वीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Jul 10, 2026 - 19:07
 0
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में रामवीर गुर्जर ने हासिल की 28वीं रैंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) तहसील वैर के ग्राम लुहासा निवासी होनहार युवा रामवीर गुर्जर ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की परीक्षा में 28वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रामवीर गुर्जर, अतरसिंह गुर्जर के सुपुत्र हैं। जो एक  कृषक परिवार से आते है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।
रामवीर की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि यह सफलता केवल रामवीर और उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे लुहासा गांव, वैर तहसील और भरतपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।
क्षेत्र के लोगों ने विश्वास जताया कि रामवीर भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से नई ऊंचाइयों को छूते हुए समाज और देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है