चिड़ावा में 11 जुलाई को सजेगा जी राजस्थान न्यूज का मंच, 'एक कदम विकास की ओर' कार्यक्रम में जुटेंगी बड़ी हस्तियाँ

Jul 9, 2026 - 20:04
 0
चिड़ावा में 11 जुलाई को सजेगा जी राजस्थान न्यूज का मंच, 'एक कदम विकास की ओर' कार्यक्रम में जुटेंगी बड़ी हस्तियाँ

राज्यसभा सांसद बनने के बाद डॉ. सतीश पूनियां का पहला झुंझुनूं दौरा, केबिनेट मंत्री कुमावत व डॉ. चतुर्वेदी भी करेंगे शिरकत

 झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव) प्रदेश के विकास, शिक्षा, उद्योग, पर्यटन और रोजगार जैसे बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन करने के लिए चिड़ावा में एक बड़ा मंच सजने जा रहा है। जी राजस्थान न्यूज की ओर से आगामी 11 जुलाई (शनिवार) को 'झुंझुनूं : एक कदम विकास की ओर' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह टॉक शो दोपहर 2 बजे से सूरजगढ़ बाईपास स्थित सोमरा मैरिज गार्डन में आयोजित होगा, जिसमें राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां एक साथ नजर आएंगी।

डॉ. पूनियां होंगे मुख्य अतिथि, दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां होंगे। विशेष बात यह है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद डॉ. पूनियां पहली बार झुंझुनूं जिले के दौरे पर आ रहे हैं, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार मंच साझा करेंगे। चैनल हेड डॉ. मनीष शर्मा की विशेष मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में जिले के कई अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

इन मुख्य विषयों पर होगा महामंथन

न्यूज चैनल के जिला प्रभारी संदीप केडिया ने बताया कि यह आयोजन झुंझुनूं के विकास की नई संभावनाओं और भविष्य का रोडमैप तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से:

  • राजस्थान और झुंझुनूं के समग्र विकास की नीतियां।
  • क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर।
  • शिक्षा का विस्तार, चिकित्सा सुविधाएं और पर्यटन को बढ़ावा देना।
  • भविष्य की विकास योजनाओं पर विशेषज्ञों और जन प्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद।
  • प्रतिभाओं का होगा सम्मान: विकास पर सार्थक चर्चा के साथ-साथ इस मंच पर झुंझुनूं जिले की उन विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और अनुकरणीय कार्य कर जिले का नाम रोशन किया है।

तैयारियां अंतिम चरण में, आमजन से शामिल होने की अपील

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, चिकित्सालयों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय निकायों ने अपना सहयोग दिया है। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों व स्थानीय सहयोगियों ने जिले के जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों से अपील की है कि वे शनिवार को दोपहर 2 बजे सोमरा मैरिज गार्डन पहुंचकर इस संवाद का हिस्सा बनें और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है