चौरीचौरा के उप निबंधक समेत 7 पर जालसाजी का केस, फर्जी दानपत्र से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप

Jul 10, 2026 - 19:21
 0
चौरीचौरा के उप निबंधक समेत 7 पर जालसाजी का केस, फर्जी दानपत्र से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप

गोरखपुर (शशि जायसवाल) जिले के चौरीचौरा क्षेत्र में फर्जी दानपत्र के जरिए करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने के आरोप में उप निबंधक (रजिस्ट्रार) समेत सात लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कूटरचना, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगदीशपुर निवासी 83 वर्षीय वंशी लाल ने शिकायत में बताया कि उनके चार पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र का निधन हो चुका है। आरोप है कि यशवंत सिंह यादव, देवनाथ यादव, सरिता देवी, रंजीश पासवान, चौरीचौरा के उप निबंधक शिवम दुबे तथा अन्य अज्ञात लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनकी बड़ी बहू सरिता देवी के नाम फर्जी दानपत्र तैयार कर उनकी करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन अपने नाम कराने की साजिश रची।

शिकायत के अनुसार 19 अगस्त 2025 को चौरीचौरा स्थित उप निबंधक कार्यालय में गाटा संख्या 777, रकबा 0.585 हेक्टेयर की जमीन का दानपत्र तैयार कर सरिता देवी के नाम पंजीकृत करा दिया गया। वंशी लाल का आरोप है कि दस्तावेज पर लगी फोटो उनकी नहीं है, दर्ज मोबाइल नंबर भी उनका नहीं है और दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर भी उनके वास्तविक हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते।

पीड़ित का कहना है कि उनकी जानकारी, सहमति और उपस्थिति के बिना किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया गया। मामले की प्रारंभिक जांच में शिकायत को गलत बताया गया था, लेकिन एसएसपी के निर्देश पर दोबारा हुई जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी सिटी बोले- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का उद्देश्य फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेचने की साजिश तो नहीं था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है