भुसावर के बल्लभगढ़ और सलेमपुर कला क्षेत्र मैं गहराया जल संकट, पानी का हो समुचित प्रबंध: पानी का संघर्ष रहेगा जारी  - रामकिशन

Dec 11, 2025 - 15:07
 0
 भुसावर के बल्लभगढ़ और सलेमपुर कला क्षेत्र मैं गहराया जल संकट, पानी का हो समुचित प्रबंध: पानी का संघर्ष रहेगा जारी  - रामकिशन

भरतपुर (विष्णु मित्तल)भरतपुर के पूर्व सांसद और शताब्दी पुरुष पंड़ित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने फिर कहा कि भरतपुर जिले में पानी का गम्भीर संकट है , और सरकार को प्राथमिकता से इसे समाप्त करना चाहिये ।
पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने एक वयान जारी करते हुऐ कहा कि ऐसा लगता है कि सरकारों की पहली प्राथमिकता पानी नहीं है ' यहाँ भरतपुर जिले में पानी का प्रबंध हो सकता है लेकिन यह मुद्दा प्राथमिकता में हो जब ना ' पानी के सवालों पर तो लगभग सभी राजनेताओं ने चुप्पी साध रखी है जबकि पानी के मामलों में तो कतई राजनीति नहीं होनी चाहिये ।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि गम्भीर नदी पर भी बाँध या ऐनिकट बनना चाहिये ये पानी भी बेकार बहकर उत्तर प्रदेश की सीमा में चला जाता है ' सरकार को यहाँ के सिंचाई तंत्र को विकसित करके गम्भीर और पाँचना बाँध के पानी का पूरा उपयोग करना चाहिये । उन्होंने सरकार से माँग करते हुऐ कहा कि बयाना के ग्राम कलसाड़ा के आस पास गम्मीर नदी पर बड़ा बाँध या ऐनिकट बनना चाहिये ताकि वैर ' भुसावर ' बयाना ' महुआ क्षेत्र के तमाम गाँवों में सिंचाई और पीने के पानी का इंतजाम हो सके । बल्लमगढ़ और सलेमपुर कला क्षेत्र में कई दर्जन गाँवों में पानी का कोई प्रबंध नहीं है , खेती का बड़ा हिस्सा बंजर पड़ा रह जाता है ।
उन्होंने कहा कि यमुना का पानी भी भरतपुर तहसील के ग्राम सूती , फुलवाड़ा ' नगला परशुराम ' इकरन ' पीपला तक पहुंचाना चाहिये । यमुना जल समझौते के मुताविक सरकार को द्वितिय चरण का पानी भी लेना चाहिये जिस पानी से डीग और भरतपुर जिलों के अनेक गाँवों और किसानों को लाभ हो सकता है । उन्होंने कहा कि इस सम्बंध मे जल्द ही राज्य के मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा को भी पत्र लिख कर भेजेगे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है