महज ₹898 के लिए पेट्रोल पंप सेल्समैन को मारी गोली, पुलिस ने 1 घंटे में बदमाश को दबोचा

Jul 11, 2026 - 21:00
 0
महज ₹898 के लिए पेट्रोल पंप सेल्समैन को मारी गोली, पुलिस ने 1 घंटे में बदमाश को दबोचा

अलवर सदर थाना इलाके के बुर्जा बाइपास पर शनिवार सुबह कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहाँ एक नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए नकाबपोश बदमाश ने पैसे मांगने पर सेल्समैन को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर नाकाबंदी कर दबोच लिया।

  • पैसे मांगने पर निकाला कट्‌टा

पेट्रोल पंप संचालक अमन अग्रवाल के अनुसार, सुबह करीब 11:35 बजे एक बाइक सवार युवक पंप पर पहुँचा। उसने अपने मुँह पर लाल कपड़ा बांध रखा था। युवक ने सेल्समैन से ₹898 का पेट्रोल डालने को कहा। पेट्रोल भरने के बाद जब सेल्समैन ने नियमानुसार पैसे मांगे, तो आरोपी ने देने से साफ मना कर दिया। सेल्समैन द्वारा दोबारा तगादा करने पर बदमाश ने जेब से अवैध कट्‌टा निकाला और सीधे सेल्समैन पर फायर झोंक दिया।

  • कंधे को छूकर निकली गोली, मची अफरा-तफरी

गनीमत रही कि गोली सेल्समैन के कंधे को छूती हुई निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज से पेट्रोल पंप पर मौजूद स्टाफ और अन्य ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में सेल्समैन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया है।

  • पुलिस की मुस्तैदी: 1 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पूरे जिले में सघन नाकाबंदी लागू की गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई और वारदात के ठीक एक घंटे के भीतर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक कठूमर का रहने वाला है, जिससे फिलहाल हथियार के संबंध में और वारदात के कारणों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है