रामधाम खेड़ापा में चातुर्मास पर्व को लेकर निकलेगी भव्य संत शोभायात्रा; 25 जुलाई को होगा आध्यात्मिक आयोजन

Jul 18, 2026 - 17:47
 0
रामधाम खेड़ापा में चातुर्मास पर्व को लेकर निकलेगी भव्य संत शोभायात्रा; 25 जुलाई को होगा आध्यात्मिक आयोजन

खेड़ापा (जोधपुर/मिश्रीलाल लखारा )। बावड़ी उपखंड के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय की प्रमुख आचार्यपीठ और 'छोटी काशी' के नाम से विख्यात रामधाम खेड़ापा में आगामी शनिवार, 25 जुलाई से चातुर्मास पर्व का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर धाम में एक विशाल एवं भव्य संत शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

  • सुबह 9 बजे रवाना होगी शोभायात्रा

रामधाम के वर्तमान पीठाधीश्वर आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज के सानिध्य तथा उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री एवं पूज्य संत मंडली की गरिमामयी उपस्थिति में यह शोभायात्रा शनिवार प्रातः 9:00 बजे रामधाम परिसर से रवाना होगी।

यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों जैसे चौकीदारों का बास, राजपुरोहितों का बास, मुख्य बस स्टैंड, कुम्हारों का बास, सुथारों का बास, सियागों व धतरवालों की ढाणियां तथा अंबेडकर चौक से होते हुए पुनः रामधाम खेड़ापा पहुंचकर संपन्न होगी।

  • पलक-पावड़े बिछाकर होगा संतों का स्वागत

शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरे खेड़ापा कस्बे को धार्मिक ध्वज-पताकाओं और भव्य स्वागत द्वारों से सजाया जा रहा है। यात्रा के दौरान विभिन्न चौराहों और मुख्य द्वारों पर ग्रामीणों व प्रबुद्ध जनों द्वारा संत मंडली पर पुष्पवर्षा की जाएगी तथा माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया जाएगा।

  • खेड़ापा मंदिर में ही ठहरेंगे आचार्य श्री

 इस वर्ष रामधाम खेड़ापा के पीठाधीश्वर आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज का चातुर्मास पर्व स्थानीय रामधाम मंदिर में ही संपन्न होगा। भारतीय संत परंपरा के अनुसार इस चार महीने की अवधि में संत-महात्मा एक ही स्थान पर निवास कर आध्यात्मिक साधना करेंगे। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन धर्मोपदेश, सत्संग, भजन और विशेष प्रवचनों का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से समाज को सदाचार, संयम, मानवता और सेवा का संदेश दिया जाएगा।

  • तैयारियाँ अंतिम चरण में, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

ऐतिहासिक आयोजन को लेकर रामधाम परिसर में तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं। समस्त ग्रामवासी और आयोजन समितियाँ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। प्रतिदिन होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। रामधाम प्रबंधन और स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर शोभायात्रा एवं चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम का साक्षी बनने और संतों का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है