30 ट्रांसफार्मर बेच दिए, टेक्निशियन निलंबित: एईएन को सिर्फ चार्जशीट दी
जोधपुर डिस्कॉम के फलौदी जिले में मतोड़ा एईएन ऑफिस के टेक्निशियन चौथामल मीणा ने 85 लाख रुपए के 30 ट्रांसफार्मर किसानों को बेच दिए। यें खेल पुराने ट्रांसफार्मर में खराबी बताकर नया ट्रांसफार्मर जारी करवाकर किया गया। इसके बदले टेक्निशियन ने 80 हजार से 1 लाख रुपए तक वसूले। कुछ किसानों से तो यूपीआई से ऑनलाइन पेमेंट ले लिया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं दिया। इसका खुलासा जोधपुर चीफ इंजीनियर की टीम और फलोदी एसई के स्टोर का निरीक्षण में हुआ। मामला सामने आने के बाद फलोदी एसई यूके व्यास ने 25 जुलाई को टेक्निशियन मीणा को सस्पेंड कर दिया, जबकि एईएन विनोद तंवर को सिर्फ चार्जशीट थमाई गई है।
जांच करा करा रहे हैं, जो भी दोषी होगा कार्रवाई करेंगे-
मतोड़ा एईएन ऑफिस से खराब ट्रांसफार्मर बताकर नए ट्रांसफार्मर बेचने की जानकारी मिली है। जांच के दौरान स्टोर से ट्रांसफार्मर और सामान कम मिला। इसे डिस्कॉम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले में टेक्निशियन चौथमल मीणा को सस्पेंड किया गया है, जबकि एईएन विनोद तंवर को चार्जशीट दी गई है। - यूके व्यास, एसई फलोदी