मावे की आड़ में परोसा जा रहा था जहर!46 ग्राम MD, अफीम और डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sep 28, 2026 - 19:27
Sep 28, 2026 - 19:28
 0
मावे की आड़ में परोसा जा रहा था जहर!46 ग्राम MD, अफीम और डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपालगढ़ में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की स्ट्राइक: मावा दुकान से 46 ग्राम MD, 100 ग्राम अफीम और 329 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

बावड़ी/भोपालगढ़ (जोधपुर ग्रामीण) मिश्रीलाल लखारा। जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपालगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मावा की दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

थानाधिकारी राजूराम बामणिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश (पुत्र मदनलाल, जाति सुथार, निवासी कुंभारा, थाना भोपालगढ़) को दबोचा। आरोपी मावा बेचने की आड़ में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 46 ग्राम अवैध एमडी (MD), 100 ग्राम अफीम तथा 329 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

वर्ष 2026 की 22वीं बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) पंकज यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल एवं वृताधिकारी भोपालगढ़ गुलाबाराम के निकट सुपरविजन में अंजाम दी गई।

  • दर्ज मामला: आरोपी के खिलाफ थाना भोपालगढ़ में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/18, 22 एवं 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • आगे की जांच: मामले का अग्रिम अनुसंधान खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम द्वारा किया जा रहा है, जिसमें नशे की इस सप्लाई चेन के मुख्य नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2026 में भोपालगढ़ थाना पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ की गई यह 22वीं बड़ी कार्रवाई है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने साफ किया है कि नशे के तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................