विश्वेंद्र सिंह को मंत्री पद से हटाए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दिये इस्तीफे, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Jul 15, 2020 - 19:38
 0
विश्वेंद्र सिंह को मंत्री पद से हटाए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने दिये इस्तीफे, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

डीग भरतपुर

डीग -  15  जुलाई   राजस्थान सरकार में सियासी घमासान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा डीग - कुम्हेर विधायक विशवेंद्र सिंह को मंत्री पद हटाने जाने पर विधायक समर्थकों में भारी रोष व्याप्त है , क्षेत्र में हलचलों और अटकलों एवं इस्तीफो का दौर शुरू हो गया है। डीग - कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह के समर्थन में बुधवार को वीरा पहलवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत का फूंका पुतला फूंका और विश्वेंद्र सिंह तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं व अशोक गहलोत मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।

विधायक विश्वेंद्र सिंह को मंत्री पद से हटाने के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डी के अध्यक्ष मेवाराम पटवारी संगठन मंत्री पंकज भूषण गोयल ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। जेल कमेटी के मनोनीत सदस्य डॉक्टर अंकित खंडेलवाल ने भी अपने प से इस्तीफा भेज दिया है।

पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow