भरतपुर :ग्रामीण हाट कंपनी बाग में आयोजित होगी

Aug 26, 2025 - 15:13
 0
भरतपुर :ग्रामीण हाट कंपनी बाग में आयोजित होगी

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 26 अगस्त। अग्रिम आदेशों तक साप्ताहिक मंगलहाट का आयोजन कंपनी बाग परिसर भरतपुर में ही यथावत किया जावेगा|
 महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सीएम गुप्ता ने बताया कि 26 अगस्त 2025 के पश्चात साप्ताहिक मंगलहाट को कंपनी बाग परिसर से जसवंत प्रदर्शनी स्थल,हीरादास बस स्टैंड पर शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि  जसवंत प्रदर्शनी स्थल पर वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगतिरत है अतः निर्देशानुसार व्यापारियों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए अग्रिम आदेशों तक साप्ताहिक मंगलहाट का आयोजन कंपनी बाग परिसर भरतपुर में ही यथावत किया जावेगा|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................