निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, खैरथल में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई बड़ी बैठक

Aug 1, 2026 - 20:58
 0
निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, खैरथल में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई बड़ी बैठक

निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर खैरथल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विधायक खैरिया व सह-प्रभारी धाभाई की मौजूदगी में रणनीति तैयार

हीरालाल भूरानी | खैरथल-तिजारा

​आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तारीखें करीब आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। खैरथल के गंज रोड स्थित गुलाब देवी धर्मशाला में किशनगढ़ बास विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में संगठन को धरातल पर मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को रफ्तार देने पर विस्तार से रणनीति बनाई गई।

​दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ मंथन

​विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी के अनुसार, इस विशेष बैठक में खैरथल-तिजारा जिला के सह-प्रभारी पुष्पेंद्र धाभाई और किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान विधानसभा के कोने-कोने और विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपने सुझाव रखे।

सर्वे के आधार पर बंटेंगे टिकट

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक दीपचंद खैरिया, पुष्पेंद्र धाभाई और देव कसाना ने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनावों में पार्टी का टिकट केवल सर्वे के आधार पर ही वितरित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गुटबाजी छोड़कर आज से ही एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

​बीजेपी को झटका, रामकिशन चौधरी ने थामा 'हाथ'

​चुनावी चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है। हरसोली से बीजेपी के प्रमुख पदाधिकारी रामकिशन चौधरी ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी नेताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

​प्रमुख नेताओं और जन-प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

​बैठक में किशनगढ़ बास प्रधान बीपी सुमन, कोटकासिम प्रधान व महिला जिला अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, PCC महासचिव अजीत यादव, तेजाराम सैनी, गिरीश डाटा, भूपेश लहकरा सहित स्थानीय निकायों के पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन धीरूभाई और सूरत खैरिया द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................