जिला तो बन गया, पर छीन गईं बसें! 20 मिनट का सफर अब 2 घंटे का इंतजार... 150 गांवों के यात्री बेहाल

Aug 1, 2026 - 20:55
 0
जिला तो बन गया, पर छीन गईं बसें! 20 मिनट का सफर अब 2 घंटे का इंतजार... 150 गांवों के यात्री बेहाल

जिला तो बना पर सुविधाएं घटीं: खैरथल-मुंडावर-बहरोड़ रूट पर रोडवेज की मनमानी, 150 गांवों का आवागमन हुआ राम भरोसे

हीरालाल भूरानी | खैरथल-तिजारा

​खैरथल को जिला बने लंबा समय बीतने के बाद भी धरातल पर यात्रियों को राहत के बजाए आफत का सामना करना पड़ रहा है। खैरथल-मुंडावर-बहरोड़ रूट पर रोडवेज बसों का बेड़ा सुधरने के बजाय और सिमट गया है। जिस रूट पर कभी हर 20 मिनट में फर्राटा भरती बसें मिल जाती थीं, वहां अब यात्रियों को एक से दो घंटे तक चिलचिलाती धूप और बारिश में इंतजार करना पड़ रहा है।

​7 से घटकर रह गईं सिर्फ 5 बसें

​बसों और चालक-परिचालकों की भारी किल्लत के कारण इस रूट का शेड्यूल पूरी तरह चरमरा गया है।

  • 150+ गांव प्रभावित: रूट के 40 से अधिक स्थायी-अस्थायी स्टॉपेज से रोजाना हजारों ग्रामीण यात्रा करते हैं।
  • घट गए फेरे: पहले जहां 7 बसें चलती थीं, वहीं अब इसे घटाकर महज 5 बसों के भरोसे छोड़ दिया गया है।

​न बस स्टैंड, न टीन शेड, न शौचालय!

​खैरथल बस स्टैंड को छोड़ दें तो पूरे रूट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह नदारद हैं।

हरसौली, मुंडावर, सोडावास और बलडोद जैसे प्रमुख स्थानों पर पक्के प्लेटफॉर्म या टीन शेड तक नहीं हैं। मजबूरी में यात्रियों को दुकानों की सीढ़ियों पर बैठना पड़ता है। सबसे दर्दनाक स्थिति महिला यात्रियों की है—शौचालय की सुविधा न होने के कारण उन्हें खेतों या खाली पड़े स्थानों की ओर रुख करना पड़ता है।

अधिकारी का क्या है कहना?

"फिलहाल इस रूट पर उपलब्ध स्टाफ और बसों के अनुसार 5 बसें संचालित की जा रही हैं। जैसे ही नए चालक-परिचालक उपलब्ध होंगे, बसों के फेरों की समीक्षा कर बढ़ोतरी की जाएगी।"

मंजू गोस्वामी, आगार प्रबंधक, कोटपूतली

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................