भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

Apr 7, 2021 - 01:00
 0
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन) कस्बे के निजी औद्योगिक क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामानी, नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, पूर्व अध्यक्ष सतेन्द्र सैनी, नरेंद्र अवस्थी ने भारत माता पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला व दीप प्रज्ज्वलित कर पार्टी का झंडा फहराया गया। मण्डल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने बताया की कार्यक्रम मे समर्पण निधि के लिए कार्य योजना तैयार की गई व वक्ताओं ने भाजपा की रीति के बारे में विस्तार से बताया एवं एल. ई. डी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन सभी कार्यकर्ताओं ने सुना।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अजय यादव, पार्षद रूपनारायण मीना, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक जांगिड़, प्रमोद शर्मा, एडवोकेट जितेन्द्र सैनी, विनोद शर्मा, पार्षद प्रीति शर्मा, अंजू सैनी, सीमा विजय, मीना विजय, ज्योति सचदेवा, अजय निदानिया, युवा मोर्चा महामंत्री महावीर सैन, दिनेश सैन, सुरेश्वर दयाल शर्मा, हजारी सैनी, बंसी सैनी, जगदीश सैनी आमकी वाल, एस सी मोर्चा अध्यक्ष कुंजबिहारी कोली, हरिकिशन सैनी, राजपाल मीना, मनोज नरुका सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................