राजस्थान-यूपी में आतंक मचाने वाला बदमाश विनोद पथैना महुवा पुलिस के हत्थे चढ़ा
महुवा,दौसा (अवधेश अवस्थी)
महुवा राजस्थान में दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर जनवरी में कार सवारों से हुई 65 लाख रुपए की बड़ी लूट के मामले में महुवा दौसा पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात बदमाश विनोद पथैना का बुधवार को महुवा कस्बे में थाना अधिकारी सीआई राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार होकर जुलूस/परेड निकाला गया। इस दौरान आम जनता ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए जयकारों के साथ स्वागत किया इस पुलिस की इस कार्रवाई ने पुलिस काआम जन में विश्वास अपराधियों में भय एक बार फिर सत्य साबित किया।
हिस्ट्रीशीटर विनोद के खिलाफ भरतपुर, जयपुर, आगरा और अलीगढ़ के थानों में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और रंगदारी जैसे कुल 23 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। विनोद को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से मेड इन इटली बरेटा पिस्टल, दो रिवॉल्वर (22 व 32 बोर), 257 कारतूस, एक कार और मोबाइल बरामद किए। महुवा बाजार में जब पुलिस ने सीआई राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता के साथआरोपी विनोद की परेड निकाली तो बड़ी संख्या में लोग उसे देखने उमड़ पड़े। और पुलिस की कार्यवाही लेकर सराहना की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। आम जनता सहित क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा ने एसपी सागर राणा की सराहना करते हुए "पुलिस जिंदाबाद" के नारे लगाए।


