बिजौलिया: पैर फिसलने से कुंए में गिरे अधेड़ की मौत

Feb 24, 2022 - 21:31
 0
बिजौलिया: पैर फिसलने से कुंए में गिरे अधेड़ की मौत

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में  पैर फिसलने से कुएँ में गिरे अधेड़ की मौत हो गई। मृतक सुरेश बुधवार से ही घर नहीं पहुंचा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर निवासी सुरेश धाकड़ गांव के ही रतनलाल धाकड़ के खेत पर सिजारी का काम करता था। 
बुधवार शाम को उसको पड़ोस वाले खेत की सीता देवी धाकड़ ने देखा और कहा कि अब गांव चलो शाम हो गई है। तो सुरेश ने कहा कि अभी गेंहू की पिलाई कर रहा हूँ। बिजली बंद हो जाएगी उसके बाद आऊंगा। सुरेश शाम को घर नहीं पहुंचा था। कई बार घर नहीं जाने के कारण घर वालों ने भी तलाश नहीं की। गुरुवार सुबह सुरेश का एक जूता कुंए के पास और मोटरसाइकिल गेट पर पड़ी हुई थी। 
सुरेश के कुएं में डूबने की शंका होने पर उमा जी का खेड़ा पूर्व सरपंच दिनेश धाकड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व पटवारी ने गांव वालों की सहायता से कुएं में मोटर लगाकर पानी खाली किया। सुरेश का शव निकाल कर सीएचसी लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है