आईटी एक्ट के सेक्शन 69A के अंतर्गत केंद्र सरकार ने भारत में 43 मोबाइल एप्प पर लगाया प्रतिबंध

Nov 25, 2020 - 00:14
 0
आईटी एक्ट के सेक्शन 69A के अंतर्गत केंद्र सरकार ने भारत में 43 मोबाइल एप्प पर लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी संघर्ष के बाद भारत सरकार लगातार चीनी पर लगातार  कार्रवाई कर रही है.  मोदी सरकार ने लद्दाख सीमा पर चीन से टकराव के हालात पैदा होने के बाद भारत की रक्षा, सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक माने वाले  विदेशी मोबाइल एप्प्स पर पहले केंद्र ने 29 जून 2020 को चीन के 59 और 2 सितंबर 2020 को 118 मोबाइल ऐप्सस पर प्रतिबंध लगाया था इनमें टिकटॉक (TikTok Apps), लाइकी (Likee), शेयरइट (Shareit), हेलो (Helo) और यूसी ब्राउजर (UC Browser) जैसे ऐप्स शामिल थे.
भारत सरकार ने आज  फिर चीनी एप्प के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद देश की रक्षा, सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए एप्प 43 मोबाइल  ऐप्स पर इंफॉर्मेशन टेक्नोूलॉजी एक्टथ (IT Act) की धारा-69A और इंफॉर्मेशन टेक्नोालॉजी के रूल्सं, 2009 के संबंधित प्रावधानों के तहत ऐहतियाती कदम उठाते हुए रोक लगा दी है   शिकायतों के मुताबिक, ये ऐप्स भारत की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.  अब बैन के बाद इन 43 मोबाइल एप्प और नॉन-मोबाइल बेस्ड इंटरनेट डिवाइसेज में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने की रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप उपयोगकर्ताओं  का डाटा चुराकर भारत के बाहर मौजूद सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजा जा रहा था. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों की ओर से इन आंकड़ों को इकट्ठा करना, इनकी जांच-पड़ताल व प्रोफाइलिंग भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा है. इसे रोकने के लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत थी. वहीं, गृह मंत्रालय के तहत आने वाले साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने ऐसे ऐप्सा पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, गृह मामलों के मंत्रालय से प्राप्त व्यापक रिपोर्टों के आधार पर भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा इन ऐप की पहुंच को अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया है. 
प्रतिबंधित मोबाइल एप्प की सूची :- 
1.    Adore App
2.    Alibaba Workbench
3.    AliExpress - Smarter Shopping, Better Living
4.    Alipay Cashier
5.    AliSuppliers Mobile App
6.    AsianDate: find Asian singles
7.    BoxStar (Early Access)
8.    CamCard - BCR (Western)
9.    CamCard - Business Card Reader
10.    Cashier Wallet
11.    ChinaLove: dating app for Chinese singles
12.    Chinese Social - Free Online Dating Video App & Chat
13.    Conquista Online II
14.    Date in Asia - Dating & Chat For Asian Singles
15.    DateMyAge: Chat, Meet, Date Mature Singles Online
16.    DingTalk
17.    Drive with Lalamove India
18.    First Love Live- super hot live beauties live online
19.    FlirtWish: chat with singles
20.    Free dating app-Singol, start your date!
21.    Guys Only Dating: Gay Chat
22.    Happy Fish
23.    Heroes Evolved
24.    Identity V
25.    Isoland 2: Ashes of Time
26.    Jellipop Match-Decorate your dream island!
27.    Lalamove India - Delivery App
28.    Lucky Live-Live Video Streaming App
29.    MangoTV
30.    MGTV-HunanTV official TV APP
31.    Munchkin Match: magic home building
32.    Rela - Lesbian Social Network
33.    Snack Video
34.    Soul- Follow the soul to find you
35.    Taobao Live
36.    TrulyAsian - Asian Dating App
37.    TrulyChinese - Chinese Dating App
38.    Tubit: Live Streams
39.    WeDate-Dating App
40.    WeTV - Cdrama, Kdrama&More
41.    WeTV - TV version
42.    WeTV Lite
43.    WeWorkChina


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................