बदनाम हो रहा पर्यटन स्थल, सिलिसेढ़ के समीप 3 होटलों पर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा सेक्स रैकेट, 20 युवक युवतियां गिरफ्तार

अलवर जिले के सिलीसेढ़ झील पर्यटन स्थल के पास कई होटलों में अनैतिक देह व्यापार होने की सूचनाएं पुलिस को मिलती रही लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई अधिकारी आते और चले जाते कभी कभार कोई छोटी मोटी कार्यवाही की जाती है लगातार जिला का पर्यट्न स्थल बदनाम होता रहा |

Nov 29, 2020 - 19:07
 0
बदनाम हो रहा पर्यटन स्थल, सिलिसेढ़  के समीप 3 होटलों पर पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा सेक्स रैकेट, 20 युवक युवतियां गिरफ्तार

अलवर,राजस्थान 

अलवर जिले के सिलीसेढ़ झील के समीप  होटल में अनैतिक देह व्यापार की  सूचना पर सदर थाना पुलिस प्रभारी आईपीएस जेष्ठा मैत्री के निर्देशन में QRT टीम ने  सिलीसेढ़ झील के पास बने तीन बड़े होटलों से 20 युवक-युवतियों को अनैतिक देह व्यापार मामले में पकड़ा है जिनमें पुलिस ने बाबा होटल , सासु की ढाणी व गुप्ताजी होटल पर दबिश देकर संयुक्त कार्यवाही की।
जिसमें यहां से उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं राजस्थान के करीब 10 युवक व 10 युवतियां पुलिस ने गिरफ्तार किए आईपीएस जेष्ठा मैत्री ने बताया शहर के आसपास होटलों में देह व्यापार का अनैतिक कार्य होने से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कार्यवाही की पुलिस पहले भी शहर के होटल से युवक युवतियों को गिरफ्तार कर चुकी है फिलहाल पूछताछ जारी है मामला दर्ज कर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................