गोविन्दगढ़ कस्बे के पहले निजी रोशन हॉस्पिटल के उद्घाटन मे पहुंचे मंत्री संजय शर्मा एवं विधायक सुखवंत सिंह

Apr 6, 2025 - 18:16
 0
गोविन्दगढ़ कस्बे के पहले निजी रोशन हॉस्पिटल के उद्घाटन मे पहुंचे मंत्री संजय शर्मा एवं विधायक सुखवंत सिंह

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ कस्बे में पहले निजी रोशन हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे वन, पर्यावरण और जलवायु मंत्री संजय शर्मा एवं विधायक सुखवंत सिंह। यह इस ग्रामीण अंचल में पहला निजी अस्पताल है जिससे कि यहां के लोगों को सुविधा मिल सकेंगे इस दौरान सानिया हॉस्पिटल के डॉ तैयब खान डॉ केके गुप्ता  भी वहां पर पहुंचे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री संजय शर्मा पहुंचे । ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के द्वारा की गई।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता  थे । मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने कहा कि ईश्वर के बाद अगर किसी को इस धरती पर सबसे ज्यादा सम्मान मिला है तो वह डॉक्टर को मिला है। ग्रामीण क्षेत्र में यहां पर पहली बार निजी अस्पताल के रूप में सेवाएं मिलने जा रही हैं यहां पर आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली योजनाओं को जोड़े जिससे कि हर गरीब को यहां पर निशुल्क इलाज मिल सके।
सुखवन्त सिंह विधायक रामगढ़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की संस्था को खड़ा करना बहुत ही हिम्मत की बात है । यहां पर लोगों को सस्ता इलाज मिल पाएगा ऐसी कामना करते हैं साथ ही जो लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही थी वह भी यहां पर मिल सकेगी।

कार्यक्रम में वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री संजय शर्मा , रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता,डॉक्टर तैयब खान डॉ के के  गुप्ता डॉ एमसी गुप्ता,ईश भारद्वाज, मिथलेश दीदी  सहित कस्बे के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................