सेवा ही संगठन, जरूरतमंद लोगों को बांटी राशन किट

May 16, 2021 - 21:54
 0
सेवा ही संगठन, जरूरतमंद लोगों को बांटी राशन किट

कामा- (भरतपुर,राजस्थान/ हरिओम मीणा) एक भी इंसान को नहीं मरने देंगे भूख से मेरा बूथ सबसे मजबूत । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं भाजपा के जवाहर सिंह बेढम पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व जिला अध्यक्ष शैलेश दिगंबर सिंह के मार्गदर्शन में भरतपुर जिले के कामां तहसील के गांव ऐंचवाडा में"सेवा ही संगठन" अभियान के संभाग प्रभारी विपुल शर्मा के नेतृत्व में कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए असहाय लोगों को मजदूरी नहीं मिलने के कारण जुरहरा मंडल के ग्राम पंचायत ऐंचवाडा में बूथ नंबर 160 पर राशन किट वितरण का एक कार्यक्रम किया गया  कामां विधानसभा प्रभारी एवम कार्यक्रम संजोयक उदय सिंह ऐचवाडा ने बताया की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी असहाय लोगो को खाद्य सामग्री वितरण करेंगे तथा पूर्व में कामा विधानभा के ऐचावड़ा में रक्तदान का सफल आयोजन समस्त कार्यक्रताओं के सहयोग से किया गया था 
 कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए ,जरूरतमंद लोगों को रक्तदान शिविर,मास्क वितरण भोजन सामग्री के पैकेट एवं अन्य जरूरतों की आपूर्ति करेगा  कार्यक्रम की अध्यक्षता  याकूब खान जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टीअल्पसंख्यक मोर्चा भरतपुर व सेवा ही संगठन कामा विधानसभा प्रभारी उदय सिंह के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के  कार्यकर्ता जुरहेडा मंडल महामंत्री प्रेमचंद शर्मा बामणी अनिल कुमार शेरावत विस्तारक नगर विधानसभा क्षेत्र व सेवा ही संगठन मंडल संयोजक जोगिंदर सरपंच डालचंद जी गरासिया संतोष खंडेलवाल डॉक्टर बबलू समाज सेवक उमेश खंडेलवाल मोहन खंडेलवाल यादराम संजीत शर्मा कुलदीप फौजदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................