राजस्थान: बांध की दीवार टूटी, पानी के तेज बहाव मे कब्रिस्तान से बह गए मुर्दे, रस्सी से लाशों को बांधना पड़ा

राजस्थान में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आलम यह है कि बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिससे कई गांव में पानी भर गया है।

Sep 2, 2024 - 14:28
 0
राजस्थान: बांध की दीवार टूटी, पानी के तेज बहाव मे कब्रिस्तान से बह गए मुर्दे, रस्सी से लाशों को बांधना पड़ा
प्रतिकात्मक छवि

जयपुर में सोमवार सुबह खो-नागोरियान स्थित नूर का बांध टूट गया। पानी कब्रिस्तान में चला गया। इससे 5 शव कब्र से बाहर निकल आए और पानी के साथ बहने लगे। सूचना पर खो-नागोरियान पुलिस मौके पर पहुंची। बांध के पास पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया- तेज बारिश के चलते सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वन विभाग के अंदर आने वाले नूर का बांध की दीवार टूट गई। दीवार टूटने से बांध का पानी कब्रिस्तान में आ गया। कब्रिस्तान में भरे पानी में लाशों को देखकर लोग उन्हें निकालने उतरे। लोगों ने रस्सी की मदद से लाशों को पानी से बाहर निकाला।

दरअसल, जयपुर में आगरा रोड के नजदीक स्थित खो नागोरियां कस्बे का यह पूरा मामला है । इलाके में पहाड़ी के नजदीक करीब 30 फीट गहरा बांध है । जिसका नाम नूर का बांध है। जो बारिश के चलते पूरा भरा हुआ था। पिछले साल भी परेशानी आई तो वन विभाग ने जेसीबी से कच्चा रास्ता बनाकर पानी निकालने की जगह बना दी थी। रविवार रात को तेज बारिश होने के कारण दीवार के ऊपर से पानी निकलने गया। थोड़ी ही देर में दीवार का एक हिस्सा टूट गया। जिससे 300 मीटर दूरी पर कब्रिस्तान की चारदीवारी का हिस्सा पानी से ढह गया और पानी अंदर चला गया। इससे कब्र से 5 लाशें बाहर आ गई और पानी में बहते हुए नाले तक पहुंच गई। लोगों ने देखा तो लाशों को बाहर निकाला।बांध का पानी भरने से कब्रिस्तान को बहुत नुकसान पहुंचा।जयपुर में बारिश ने मचाया तांडव - कल रात और आज सवेरे जयपुर में भारी बारिश हुई । बांध पहले ही भर चुका था लेकिन आज सवेरे से लगातार छलक रहा था। अचानक बांध की दीवार का एक हिस्सा टूट गया और बांध से तेजी से पानी की आवक होने लगी । बांध से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित कब्रिस्तान की दीवारें टूट गई और करीब 5 से 6 कब्र में से मुर्दे बह गए। उन्हें मुश्किल से वापस लाया गया। इस तरह की घटना राजधानी में पहली बार हुई है।‌

इस वजह से कब्रिस्तान से मुर्दे बह गए-  मौके पर पहुंची खो नागोरियां पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे इलाके को कवर किया गया है। जो दीवार टूटी है उसे फिर से सही करने की तैयारी की जा रही है। कई कब्र से मुर्दे बाहर आ गए हैं और कई से अवशेष निकलकर पानी में बह गए हैं । स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें फिर से जमा कर कब्र में रखा गया है । क्योंकि यह कब्रिस्तान ढलान में था इसलिए पहाड़ी की तरफ से तेजी से पानी आया । फिलहाल पानी का स्तर कम हो गया है और नगर निगम को भी सूचना कर दी गई है।  ACP मालवीय नगर आदित्य पूनिया ने बताया कि वन विभाग की दीवार टूटने से कब्रिस्तान में पानी भर गया था। ढलान होने के कारण पानी अपने स्तर पर ही कुछ समय में नीचे उतर गया। कब्रिस्तान से लाश के कुछ अवशेष पानी की सतह पर आ गए थे। पुलिस के जाब्ते को बांध के टूटे हिस्से की तरफ खड़ा करवा दिया गया था, जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................