प्रयागराज महाकुंभ में रोज कथा का रसपान कर रहे हैं श्रोतागण

राजा बलि की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता - आचार्य खगेंद्र महाराज

Jan 21, 2025 - 11:57
 0
प्रयागराज महाकुंभ में रोज कथा का रसपान कर रहे हैं श्रोतागण

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) प्रयागराज महाकुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं को रोज कथा का रसपान करवाया जा रहा है l कथा का सार बताते हुए आचार्य खगेंद्र महाराज ने कहा कि राजा बलि ने अश्वमेध यज्ञ किया तो इंद्र का सिंहासन हिलने लगा l इसे लेकर सभी देवता भयभीत होकर भगवान विष्णु के पास गए और राजा बलि के यज्ञ को रोकने की प्रार्थना करने लगे l तब भगवान बावन रूप धारण करके राजा बलि के द्वारा पहुंचे और राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी l कथावाचक खगेंद्र महाराज ने कथा के दौरान आगे बताया कि इस कथा से भगवान  शिक्षा देना चाहते हैं कि दान में यदि कोई विधन डालता है तो भगवान उसे दंडित जरुर करते हैं l इस दौरान झडाया बालाजी मंदिर के महंत श्री श्री 108 श्री सीताराम दास जी महाराज, राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ,समाजसेवी मुक्तिलाल सैनी, भगवान सहाय यादव पीटीआई ,रामावतार जांगिड़ ,देवीलाल कस्वा ,राकेश खरिटा, राकेश सैनी व समस्त हलवाई टीम हरियाणा मौजूद रही l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है