इन्दिरा आवास दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

May 24, 2026 - 17:12
 0
इन्दिरा आवास दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, प्रताड़ना से तंग आकर दी थी जान; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) टहला पुलिस ने ठगी के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक को इन्दिरा आवास का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना के चलते मृतक ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया था।
पुलिस अधीक्षक जिला पुलिस सुधीर चौधरी  ने जानकारी दी कि मृतक को सरकारी योजना 'इन्दिरा आवास' दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था। इस ठगी और लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या कर ली।  इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी संजय कुमार भारद्वाज निवासी मानसरोवर, किरण पथ, जयपुर, हाल निवासी हातोज लिंक रोड, लाल चन्दपुरा, थाना करधनी, जिला जयपुर पश्चिम।को गिरफ्तार  किया गया।
इस सफल ऑपरेशन में टहला थानाधिकारी मुकेश कुमार, स.उ.नि. भौरेलाल, कानि. जोगेन्द्र कुमार, कानि. राकेश कुमार और कानि. विष्णु कुमार की विशेष भूमिका रही। साथ ही, चौमू थानाधिकारी हरवेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ​पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तरह के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................