गगवाना मे श्रीमद्भागवत कथा व घटवासण देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर विधायक राजेंद्र सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

May 15, 2026 - 19:36
 0
गगवाना मे श्रीमद्भागवत कथा व घटवासण देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर विधायक राजेंद्र सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गगवाना में शुक्रवार को आयोजित श्रीमद्भागवत अमृत वर्षण एवं मां घटवासण देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन समारोह में विधायक राजेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधियों ने सम्मिलित होकर धर्मसभा में उपस्थित श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने श्रद्धालुओं को पंगत में प्रसादी वितरण कर सेवा भाव से सहभागिता निभाई एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर  पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस दौरान दौसा सांसद  मुरारी लाल  मीना, टोडाभीम विधायक  घनश्याम  महर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु सहित श्रद्धालुजन ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस भव्य एवं सफल आयोजन हेतु समस्त ग्राम बस्ती गगवाना व आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................