महुआ मे 16 मई को मनाई जाएगी शौर्य और पराक्रम के प्रतीक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती

May 15, 2026 - 19:39
 0
महुआ मे 16 मई को मनाई जाएगी शौर्य और पराक्रम के प्रतीक सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती

महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बनने जा रहा सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। श्री राजपूत सभा महुवा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 16 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्री राजपूत छात्रावास महुवा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजपूत सभा महुवा के अध्यक्ष दशरथ सिंह नरूका करेंगे। आयोजन को लेकर समाज के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। समारोह में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
समाज के लोगों का कहना है कि पृथ्वीराज चौहान केवल एक राजा नहीं बल्कि भारतीय वीरता, स्वाभिमान और संस्कृति के प्रतीक थे। उनके जीवन से नई पीढ़ी को साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष उनकी जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
श्री राजपूत सभा महुवा के सचिव विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में तहसील महवा-मंडावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग भाग लेंगे। समाजसेवी विनोद सिंह यादव ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
उन्होंने समस्त क्षत्रिय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और समाज की एकता का परिचय देने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................