बंपर आवक से गुलजार हुई प्रतापगढ़ मंडी:गेहूं, चना, सरसों, सोयाबीन, मक्का की फसल लेकर पहुंचे किसान

Mar 9, 2026 - 18:00
Mar 9, 2026 - 18:11
 0
बंपर आवक से गुलजार हुई प्रतापगढ़ मंडी:गेहूं, चना, सरसों, सोयाबीन, मक्का की फसल लेकर पहुंचे किसान

प्रतापगढ़। होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में रहे लंबे अवकाश के बाद सोमवार को प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी के कपाट खुलते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंडी परिसर में विभिन्न जिंसों की बंपर आवक दर्ज की गई, जिसके चलते मंडी के बाहर मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और माल से भरे वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिलीं। भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

सोयाबीन और मक्का की रही धूम

मंडी में सुबह से ही गेहूं, चना, सरसों, मेथी, अलसी, लहसुन और प्याज की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन सबसे अधिक आवक सोयाबीन और मक्का की दर्ज की गई। कई दिनों से मंडी बंद होने के कारण जिले भर के किसान अपनी उपज बेचने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे मंडी परिसर में भारी चहल-पहल रही।

मंडी प्रशासन की विशेष व्यवस्थाएं

मंडी सचिव संतोष मोदी ने बताया कि अवकाश के बाद आवक बढ़ने का अनुमान पहले से था, जिसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नीलामी प्रक्रिया पूरी होते ही माल का तुरंत उठाव सुनिश्चित करें, ताकि परिसर में जाम की स्थिति न बने और अन्य किसानों को असुविधा न हो।

किसानों से सहयोग की अपील

मंडी अधिकारियों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक आवक का यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज को व्यवस्थित तरीके से मंडी में लाएं और नीलामी प्रक्रिया में सहयोग करें ताकि सभी को समय पर अपनी फसल बेचने का अवसर मिल सके। यातायात को सुचारू रखने के लिए भी पुलिस और मंडी सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................