कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय का धर्म रक्षा संघ ने किया सम्मान
वृंदावन (विष्णु मित्तल) शनिवार को परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज की अध्यक्षता में धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों द्वारा वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गत वर्ष फरह क्षेत्र के कोह गांव में हुए वीभत्स घटना एवं जघन्य अपराध प्रकरण में तत्कालीन थाना प्रभारी के रूप में संजय कुमार पांडे द्वारा उत्कृष्ट विवेचना की सराहना की गई। उक्त मामले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहन की देवरानी को जीवित जलाकर हत्या कर दी गई थी। उस समय संजय कुमार पांडेय इस प्रकरण के विवेचना अधिकारी थे। उन्होंने अपनी निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना के माध्यम से अपराधी को न्यायालय से फांसी की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए भी संस्था ने उनका विशेष सम्मान किया।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संजय कुमार पांडेय को पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई करने वाले अधिकारियों का सम्मान होना चाहिए। संजय कुमार पांडेय ने अपने कर्तव्य का ईमानदारी एवं साहस के साथ निर्वहन करते हुए वृंदावन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, जो अत्यंत सराहनीय है।राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति कहा कि फरह के कोह गांव के जघन्य हत्याकांड में संजय कुमार पांडेय द्वारा की गई सशक्त विवेचना के कारण अपराधी को फांसी की सजा मिली, जो न्याय व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। ऐसे कर्मठ एवं निष्पक्ष पुलिस अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामदास महाराज, स्वामी अधिकारी गुरु, महंत दशरथ दास महाराज, महंत चंद्रदास महाराज, आचार्य अनमोल शास्त्री, मुकेश शर्मा भगवान दास चौधरी, सोहनलाल आचार्य आदि उपस्थित रहे |


