बरगद लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश; पर्यावरण महायज्ञ ही पर्यावरण संरक्षण का मूल मंत्र : विवेकनाथ 

May 24, 2026 - 12:41
 0
बरगद लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश; पर्यावरण महायज्ञ ही पर्यावरण संरक्षण का मूल मंत्र : विवेकनाथ 

नारायणपुर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे “पर्यावरण महायज्ञ अभियान” के तहत शनिवार को खेड़ापति बाबा पीर संज्यानाथजी महाराज की तपोस्थली धामेंडा धाम में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम महंत पीर विवेकनाथजी महाराज के सानिध्य एवं समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष महेश चंद सैनी, संगठन मंत्री पिंकी मीना एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा के नेतृत्व में अजय कुमार शर्मा ने अपने सुपुत्र भविष्य के जन्मदिवस के अवसर पर 9 फीट ऊँचे बरगद के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।
संगठन मंत्री पिंकी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि पौधे की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया है तथा उसके संरक्षण और नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी ली गई है। वहीं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महंत पीर विवेकनाथजी महाराज ने कहा कि समिति द्वारा चलाया जा रहा “पर्यावरण महायज्ञ अभियान” वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि “पर्यावरण महायज्ञ ही पर्यावरण संरक्षण का मूल मंत्र है” तथा प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य पावन अवसरों पर वृक्षारोपण कर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी अवश्य लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में भूतपूर्व वरिष्ठ अध्यापक कैलाश चंद शर्मा, गौसेवक पूरणसिंह लोधी, पुरखाबाई, नीलम शर्मा, मनीष कुमार लौधी, मनोज सैनी, सुल्तानसिंह, रोहित, मल्ली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................