निर्विरोध चुने गए रामगोपाल गाड़िया लोहार, प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाज में खुशी की लहर

May 9, 2026 - 20:14
 0
निर्विरोध चुने गए रामगोपाल गाड़िया लोहार, प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समाज में खुशी की लहर

भीलवाड़ा/अजमेर (बृजेश शर्मा)

 राजस्थान गाड़िया लौहार युवा विकास संस्थान, पुष्कर (अजमेर) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मेड़ता निवासी रामगोपाल गाड़िया लोहार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उनके चयन की घोषणा होते ही पूरे गाड़िया लौहार समाज में खुशी का माहौल बन गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनाव आयुक्त नारायण डाबी ने रामगोपाल गाड़िया लोहार को विधिवत निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. पुष्कर राठौड़, पूर्व जिला प्रभारी कैलाश राठौड़ (ट्रांसपोर्ट नगर), पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राठौड़ (शंभूगढ़) तथा समाजसेवी आशु धुंवाला सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
समाज बंधुओं ने विश्वास जताया कि रामगोपाल गाड़िया लोहार के नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................