भीलवाड़ा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 30 मई को किसान महासम्मेलन की तैयारी

May 27, 2026 - 18:58
 0
भीलवाड़ा में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, 30 मई को किसान महासम्मेलन की तैयारी

भीलवाड़ा (रामनिवास सैन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय, भीलवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री शंकर लाल जाट सांगवा ने की। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों और किसान हितों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।

30 मई को होगा किसान महासम्मेलन व रात्रि चौपाल:

 बैठक के एजेंडे की जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेंद्र नाथ व्यास ने बताया कि आगामी 30 मई 2026 को भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी का भीलवाड़ा जिला प्रवास तय हुआ है। इस प्रवास के दौरान जिले में एक विशाल "किसान महासम्मेलन" और "रात्रि चौपाल" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े आयोजन की रूपरेखा, रूट चार्ट और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

 जिला अध्यक्ष शंकर लाल जाट सांगवा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम भीलवाड़ा आगमन और किसान महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए हर मंडल और गांव स्तर तक किसानों से संपर्क साधा जाएगा। रात्रि चौपाल के माध्यम से किसानों की स्थानीय समस्याओं और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

 इस महत्वपूर्ण बैठक में किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष मथुरा लाल जाट, जिला मंत्री हिम्मत सिंह, मंडल महामंत्री विष्णु ओझा और जिला मीडिया प्रभारी रामनिवास सेन कोशीथल सहित समस्त जिला कार्यकारिणी के सदस्य व वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................