झुंझुनू में जिला स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 30 मई को; राज्य स्तरीय टीम का होगा चयन
झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) झुंझुनू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी शनिवार, 30 मई 2026 को सायं 5:30 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर (अंडर-17) बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शहर के योगी स्टेडियम में आयोजित होगी।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आगामी 'राजस्थान राज्य जूनियर अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026' के लिए झुंझुनू जिले की मजबूत और आधिकारिक टीम का चयन करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाजों को राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
भाग लेने के लिए पात्रता एवं जरूरी नियम:
-
आयु सीमा: प्रतियोगिता में केवल वही मुक्केबाज (बालक व बालिका) हिस्सा ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य हुआ हो।
-
भार वर्ग: मुकाबले नियमों के अनुसार विभिन्न वेट कैटेगरी (भार वर्गों) में करवाए जाएंगे।
अनिवार्य दस्तावेज: मैदान पर रिपोर्टिंग के समय खिलाड़ियों को अपने साथ निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है:
-
जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
-
आधार कार्ड
-
बैंक पासबुक की प्रति
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र (Medical Fitness Certificate)
एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र सैनी ने जिले के सभी विद्यालयों, निजी व सरकारी खेल अकादमियों, व्यायामशालाओं और बॉक्सिंग खिलाड़ियों से अपील की है कि वे समय पर योगी स्टेडियम पहुंचकर इस चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।


