7 साल से लो-वोल्टेज और कटौती झेल रहे कुमावत कॉलोनी के निवासियों ने घेरा विद्युत कार्यालय, की नारेबाजी

May 11, 2026 - 16:00
May 11, 2026 - 20:49
 0
7 साल से लो-वोल्टेज और कटौती झेल रहे कुमावत कॉलोनी के निवासियों ने घेरा विद्युत कार्यालय, की नारेबाजी

ब्यावर (राजस्थान) शहर की कुमावत कॉलोनी में पिछले सात वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर रविवार रात वार्ड संख्या 36 के लोगों के सब्र का बांध टूट गया। पार्षद पिंकी कुमावत के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग (सीएसडी प्रथम) के सहायक अभियंता कार्यालय, छावनी पहुंचकर घेराव किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • सात साल का दर्द: उपकरण बने शोपीस

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गली नंबर 3 सहित आसपास के इलाकों में वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे और कूलर तक नहीं चल पाते। गर्मी के मौसम में स्थिति नारकीय हो जाती है। पिछले सात सालों से लिखित शिकायतों के बावजूद विभाग केवल आश्वासन की घुट्टी पिला रहा है, जिससे जनता में भारी असंतोष व्याप्त है।

  • रात को कार्यालय पर हुआ हंगामा

 रविवार रात करीब 9:30 बजे बिजली गुल होने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। रात 10:30 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष विभाग कार्यालय पहुंचे। पार्षद पिंकी कुमावत ने बताया कि उच्च अधिकारियों के फोन बंद होने के कारण तहसीलदार हनुतसिंह रावत को मामले की जानकारी देनी पड़ी। उन्होंने विभाग को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि बिल वसूली में तेजी दिखाने वाला विभाग जनता की मूलभूत सुविधाओं के प्रति वर्षों से लापरवाह बना हुआ है।

  • गार्ड पर बदसलूकी के आरोप

 प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में तैनात गार्ड घीसासिंह पर उपभोक्ताओं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने व डराने-धमकाने के आरोप लगे, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया। लोगों ने सुरक्षाकर्मी के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद देर रात सहायक अभियंता भरत मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में बिजली लोड बढ़ाने और विद्युत लाइनों में सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। सहायक अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................