अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न, किशोर सिंह अध्यक्ष व खेमचंद बने नगर मंत्री
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मकराना नगर का एक दिवसीय नगर अभ्यास वर्ग गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में विभाग संयोजक विशाल गर्ग उपस्थित रहे। प्रवास के दौरान विशाल गर्ग ने कार्यकर्ताओं को परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा से अवगत कराया और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में मकराना नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से किशोर सिंह शेखावत को पुनः नगर अध्यक्ष और खेमचंद मेघवाल को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। गौरतलब है कि किशोर सिंह शेखावत पूर्व में भी नगर अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वहीं नवनियुक्त नगर मंत्री खेमचंद मेघवाल इससे पहले राजकीय महाविद्यालय मकराना के इकाई अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य विष्णु सिंह मकराना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और आगामी दिनों में नगर कार्यकारिणी के व्यापक विस्तार की कार्ययोजना पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान परिषद के वैचारिक और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशीष महेश्वरी, विभाग संयोजक विशाल गर्ग, पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य विष्णु सिंह मकराना, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, नगर मंत्री खेमचंद मेघवाल, आशीष टेलर, पूजा कंवर, संजू देवी, मोनिका सैनी, आलोक कुमार, महेश प्रजापत, सुरेंद्र, इंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


