डाबरी जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

May 28, 2026 - 19:40
 0
डाबरी जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
गोविंदगढ़ उपखण्ड के गांव डाबरी स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद अकीदत, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मस्जिद में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों सहित भारी संख्या में ग्रामवासियों ने शिरकत की। नमाज के दौरान देश और समाज में आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं।
इस मुबारक मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। नमाज अदा करने वाले मुख्य लोगों में मौलाना इरशाद कादरी, आमीन खान, तैय्यब खान, दीन मोहम्मद, शौकत अली, असगर, मुश्ताक खान, राहील खान, फारूक खान (जिला उपाध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ) शामिल रहे:
नमाज के समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के जिला उपाध्यक्ष फारूक खान तथा उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी ग्रामवासियों और नमाजियों को गले लगाकर ईद की पुरखुलूस मुबारकबाद पेश की। इस दौरान पूरा माहौल आपसी सौहार्द और त्योहार की खुशियों से सराबोर नजर आया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है