जनगणना 2027: मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा संधारण में लापरवाही; तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी

May 21, 2026 - 15:54
 0
जनगणना 2027: मकान सूचीकरण और नजरी नक्शा संधारण में लापरवाही; तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी

धौलपुर, जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री श्रीनिधि बी.टी. ने जिले में चल रहे जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा के बाद एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। कलेक्टर ने मनियां तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य में गंभीर लापरवाही और शिथिलता बरतने पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार मनियां को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला जनगणना समन्वयक द्वारा 19 मई को किए गए औचक फील्ड निरीक्षण के दौरान मनियां तहसील क्षेत्र में भारी अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण में क्षेत्र में नियुक्त प्रगणक (इन्यूमरेटर) अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त, जनगणना के प्रथम चरण के तहत किए जाने वाले मकान सूचीकरण, चिह्नीकरण और नजरी नक्शा संधारण का कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया, जबकि इस कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई थी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार मनियां) द्वारा अपने अधीनस्थ प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का न तो उचित निर्देशन किया जा रहा था और न ही फील्ड का दौरा कर कार्यों की निगरानी की जा रही थी। इसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में गंभीर अनुशासनहीनता और कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई है।

तहसीलदार मनियां को यह नोटिस जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11, राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 तथा राजस्थान सेवा नियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत जारी कर जवाब तलब किया गया है।

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने स्पष्ट किया है कि पूरे जिले में जनगणना 2027 के कार्यों की बारीकी से निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, देरी या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है