कोटा में मई तक आ सकती हैं 25 ई-बसें:एक बार चार्ज होने पर 200 KM तक चलेंगी, सुभाष नगर में बन रहा स्टैंड

प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत चयनित कोटा शहर में अप्रैल के अंत तक या मई में 20 से 25 ई बसों के आने की संभावना है। इसके लिए जयपुर में ई बसों का ट्रायल रन हो चुका है। जिसमें एक बार फुल चार्ज होने पर ये बसें 200 किलोमीटर तक चल सकेंगी। सुभाष नगर स्थित निजी बस स्टैंड के पास ई-बसों का स्टैंड बनाया जा रहा है। बस स्टॉप पर प्लेटफार्म का काम पूरा होने के बाद यहां बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। साथ ही बिजली संबंधी कार्य किए जाएंगे। यह काम गुजरात की कंपनी की ओर से किया जाएगा। एक बार में 40 ई-बसों को चार्ज किया जा सकेगा। बसों के लिए प्लेटफार्म का काम किया जा रहा है। जहां एक साथ सौ बसों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह बनाई जा रही है। साथ ही बिल्डिंग साइड का काम भी जल्दी ही पूरा हो जाएगा। पीएम ई-बस योजना के तहत कोटा में सौ बसें आनी हैं जिसमें पहले चरण में 20 से 25 बसों के आने की संभावना है। कोटा में ई बसों के संचालन के लिए रूट का सर्वे हो चुका है। केडीए में शामिल सभी क्षेत्रों तक जिनमें स्टेशन से खड़े गणेशजी, रानपुर, बंधा धर्मपुरा, बूंदी रोड व नदी पार समेत सभी क्षेत्रों तक इन बसों का संचालन होगा। मुख्य व लम्बे मार्ग पर बड़ी और अंदरूनी व कम दूरी के मार्गों पर छोटी बसों का संचालन किया जाएगा।

Mar 23, 2026 - 18:43
 0

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................