पेट्रोल पंपों पर विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक': कम तेल देने पर नोजल सील, नियमों की अनदेखी पर लगा जुर्माना

May 14, 2026 - 00:09
 0
पेट्रोल पंपों पर विभाग की 'सर्जिकल स्ट्राइक': कम तेल देने पर नोजल सील, नियमों की अनदेखी पर लगा जुर्माना

उदयपुर | खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर बुधवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने उदयपुर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के पांच प्रमुख पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें घटतौली और नियमों की अनदेखी पाए जाने पर सख्त कदम उठाए गए।

मंत्री के निर्देश पर एक्शन मोड में विभाग विधिक माप विज्ञान के सहायक नियंत्रक भूपराज जाटव और निरीक्षक हिमानी सिंह सोलंकी की टीम ने 'विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009' और 'राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011' के तहत जांच की। टीम ने सुखेर स्थित आर.के. फ्यूल, फतहपुरा के दिग्गज फ्यूल, पटेल सर्कल स्थित करणी रूप सर्विसेज, बलीचा बायपास के केएसवी फिलिंग स्टेशन और मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सालासर इंडियन ऑयल पर दबिश दी।

पटेल सर्कल पर 'तेल का खेल', दो नोजल सील जांच के दौरान पटेल सर्कल स्थित करणी रूप सर्विसेज पर बड़ी अनियमितता सामने आई। यहाँ पेट्रोल-डीजल की मात्रा निर्धारित मानकों से कम पाई गई, जिसका सीधा अर्थ था कि ग्राहकों को उनके भुगतान के बदले पूरा ईंधन नहीं मिल रहा था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंप के 2 नोजलों को बंद कर दिया।

आर.के. फ्यूल पर लगा जुर्माना इसी क्रम में सुखेर स्थित आर.के. फ्यूल पर नियमों की अवहेलना पाई गई। पंप संचालक द्वारा मौके पर अनिवार्य विधिक सर्टिफिकेट प्रदर्शित नहीं किया गया था। इस लापरवाही पर टीम ने दोनों पंपों पर 2-2 हजार रुपये (कुल 4,000 रुपये) का जुर्माना मौके पर ही वसूला।

ग्राहकों के हक के लिए जारी रहेगा अभियान निरीक्षक हिमानी सिंह सोलंकी ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर घटतौली या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि ग्राहकों को सही मात्रा और सही माप का लाभ मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................