वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत स्काउट गाइड ने की रेलवे स्टेशन पर जल सेवा

May 27, 2026 - 18:46
May 27, 2026 - 19:27
 0
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत स्काउट गाइड ने की रेलवे स्टेशन पर जल सेवा

झुंझुनू, (सुमेरसिंह राव) ,राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन झुंझुनू पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा का आयोजन किया गया ।
इस दौरान महालक्ष्मी ज्वेलर्स के महासिंह माँठ एवं जय सिंह माँठ के सौजन्य से यात्रियों को ठंडा जल एवं शरबत  पिलाया गया, जिसकी यात्रियों ने प्रशंसा की।
 सी. ओ.स्काउट महेश कालावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति  इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन झुंझुनू पर ग्रीष्मकालीन जल सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह माँठ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी झुंझुनू सुनीता यादव, जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सिंह, स्काउट जिला प्रशिक्षण आयुक्त चिरंजीलाल शर्मा ने जल सेवा करने वाले स्काउट्स गाइड्स रोवर्स रेंजर्स की हौसला अफजाई की।
जल सेवा में स्वच्छ भारत संकल्प सेवा समिति के सुभाष चंद्र वर्मा, सुनील कुमार रोहिल्ला, श्रीमती सुदेश एवं स्काउट विभाग से रोवर लीडर डॉ. शिवकुमार,  अलसीसर स्काउट सचिव रामचंद्र मीणा, इंद्राज सिंह, राजेश कुमार, सचिव स्थानीय संघ झुंझुनू धर्मपाल सिंह, समदर लाल सैनी, रामानंद आजाद समाजसेवी एवं राष्ट्रपति स्काउट उमेश रोहिल्ला, सुरेंद्र  किरोड़ीवाल, रोवर लीडर सौरव केडिया, समाजसेवी सुनील कुमार एवं महेश कुमार, दिनेश कुमार, गिरीश जालान, जितेंद्र, संजू कुमावत,  रितिका, किरण, कंचन, दिया जांगिड़, रिद्धि, कनिष्का, बंशी लाल,यशस्वी, कविता, लोकेंद्र, रोहित मील सहित अनेक स्काउट्स, गाइड्स ने जल सेवा में हिस्सा लेकर आम जन को ठंडा जल पिलाकर राहत प्रदान की ।
इस अवसर पर जय सिंह माँठ ने कहा कि जल सेवा का कार्य पुण्य का कार्य है अतः हमें ऐसे आयोजनों में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी योगेंद्र सैनी ने सभी को पुण्य का कार्य करने पर शुभकामनाएं दी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................