मुंबई में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने आदिम जाति मीणा विकास एसोसिएट ट्रस्ट को हॉस्टल बनाने के लिए एक करोड़ के सहयोग की की घोषणा

May 17, 2026 - 17:24
 0
मुंबई में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने आदिम जाति मीणा विकास एसोसिएट ट्रस्ट को हॉस्टल बनाने के लिए एक करोड़ के सहयोग की की घोषणा

महुवा (अवधेश अवस्थी) राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा  ने रविवार को मुंबई में मीणा समाज के द्वारा आयोजित मिलन समारोह में मुंबई मीणा समाज को मीणा समाज के नाम पर मीना हॉस्टल या धर्मशाला बनाने के लिए एक करोड रुपए देने की घोषणा की, इससे पूर्व डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दिल्ली मीणा हॉस्टल में भी एक करोड रुपए का सहयोग कर चुके हैं, तथा जयपुर के मीना हॉस्टल के लिए भी करोड़ों रुपए की जमीन को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत  के मुख्यमंत्री रहते ₹1 में समाज के हॉस्टल के नाम करवाया था और 1990 के दशक में 35 लाख रुपए का धौलपुर का पत्थर मीना हॉस्टल में लगवाने का काम किया था, डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा  ने समाज की शिक्षा में शानदार योगदान दिया है इसके लिए समाज सदा उनके ऋणी रहेगा।

आदिम जाति मीना विकास एसोसिएशन ट्रस्ट मुंबई द्वारा जनजातीय संस्कृति महोत्सव एवं वार्षिक मिलन समारोह 2026 के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने रविवार को सम्मिलित हुए इस  दौरान उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत को निकट से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी पहचान से परिचित कराने तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास के संकल्प को मजबूत करने का प्रेरणादायी मंच है।

हम सभी का दायित्व है कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को संरक्षित रखते हुए समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं को इस सफल एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

मुंबई पहुंचने पर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीना के साथ मुंबई पहुंचे महुवा विधायक राजेंद्र मीणा, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, किशनगंज विधायक ललित मीणा का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट पर राजस्थानी बंधुओं द्वारा माला साफा पहनाकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया इस दौरान सभी अतिथियों ने मुंबई में किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हो गए। इस स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए सभी अतिथियों ने मुंबई वासियों का हृदय से सभी का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर महुवा विधायक राजेंद्र मीणा लालसोट किशनगंज रामविलास मीना एवं किशनगंज विधायक ललित मीना सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार प्रकट किए इस दौरान मीणा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी परिवार सहित मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................