सीकर में नारियल-कलश लेकर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची महिलाएं:कलेक्टर ने किया रूद्राभिषेक, साेमनाथ मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम

May 11, 2026 - 19:36
May 12, 2026 - 17:42
 0
सीकर में नारियल-कलश लेकर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची महिलाएं:कलेक्टर ने किया रूद्राभिषेक, साेमनाथ मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम

सीकर / राजस्थान 

सीकर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रशासन के प्रतिनिधियों ने जिलेभर के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रीकल्याण धाम मंदिर के पास स्थित पशुपतिनाथ मंदिर शिवालय में जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर आरती की। इससे पहले रामलीला मैदान से पशुपतिनाथ मंदिर तक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सिर पर नारियल-कलश धारण कर भगवान शिव के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के मंदिर पहुंचने पर मंदिर के पुजारी शरद शर्मा ने जिला कलेक्टर आशीष मोदी से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए तथा शिव आरती करके देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। जिला कलेक्टर मोदी ने बताया कि सोमनाथ मंदिर पर करीब एक हजार साल पहले आक्रमण शुरू हुए थे, इसके बाद मंदिर पर बार-बार हमले हुए। सोमनाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार पूरे होने के 75 साल होने पर आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले नगर परिषद के कार्मिकों ने स्वच्छता जागरूकता के तहत श्रमदान किया। इस मौके पर ADM रतन कुमार स्वामी, CEO राजपाल यादव, UIT सेक्रेटरी जेपी गौड़, DIPR एडिशनल डायरेक्टर पूरण मल, नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा तथा कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................