स्किल, धैर्य और इंसानियत की प्रतीक नर्सों के सम्मान में नर्स डे मनाया
सीकर (सुमेर सिंह राव ) सामाजिक संस्था सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सीकर के चरक काया कल्प हॉस्पिटल में आज स्किल, धैर्य और इंसानियत की प्रतीक नर्सों के सम्मान में नर्स डे मनाया गया जिस में सभी नर्सिंग स्टाफ को माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । समाजसेवी सनो मोदी ने बताया कि यह दिन Florence Nightingale की जयंती के मौके पर मनाया जाता है और दुनियाभर की नर्सों के योगदान को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है.नर्सों का काम सिर्फ दवा देना या मरीजों की जांच करना नहीं होता. वे हर दिन दर्द, डर, दुख और तनाव से गुजर रहे लोगों के बीच काम करती हैं. कई बार मरीजों और उनके परिवार का भावनात्मक बोझ भी नर्सों को संभालना पड़ता है. बाहर से शांत दिखने वाली नर्सें अंदर ही अंदर काफी मानसिक दबाव झेल रही होती हैं. डॉक्टर इंदर सिंह धीरावत द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया उनके अनुसार नर्सिंग एक ऐसा काम है जिसमें स्किल, धैर्य और इंसानियत तीनों की जरूरत होती है. लेकिन इस पेशे में लंबे काम के घंटे भी एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं.इस में नर्सिंग स्टाफ में पूनम अंजना हीरा धोली नेमीचंद विशाल कार्तिक साधना सेठी भारत सेठी उपस्थित रहे।


