नगर पालिका क्षेत्र में घोटाले एवं भ्रष्टाचार को लेकर की शिकायत

Feb 7, 2025 - 13:53
Feb 7, 2025 - 13:54
 0
नगर पालिका क्षेत्र में घोटाले एवं भ्रष्टाचार को लेकर की शिकायत

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ विकास एवं संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के विधायक मांगीलाल मीणा से मिलकर कस्बे की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को लेकर लिखित में शिकायत कर अवगत कराया की नगर पालिका क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से लगातार हो रहे भ्रष्टाचार एवं चारागाह भूमि पर अवैध पट्टे नजूल संपत्ति पर अवैध पट्टे अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली में नगर पालिका प्रशासन लिप्त है।
सार्वजनिक पथ प्रकाश व्यवस्था में भी माह घोटाला सफाई के नाम पर घोटाला कस्बे की यातायात व्यवस्था पूर्ण रूपेण ठप, आए दिन रोड जाम की समस्या, कस्बे के बावड़ी से टोडरबास तक सड़क की खस्ता हालत, गत वर्षो से आमजन फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर, नगर पालिका से संबंधित बहुत से सबूतो की प्रतिलिपि संलग्न कर सभी मुद्दों को विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की गई है। क्षेत्रीय विधायक ने प्रतिनिधि मंडल को शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है