देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन, शादी विवाह समारोह की भी रही धूम

Nov 1, 2025 - 13:20
 0
देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन, शादी विवाह समारोह की भी रही धूम

सकट (अलवर) कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी शनिवार को देवउठनी एकादशी के रूप में श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई। इस मौके पर कार्तिक स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं ने एकादशी का उपवास रख कर कस्बा स्थित बांके बिहारी जी महाराज मंदिर में पूजा अर्चना की और भजन कीर्तन किया भजनों पर कई महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। बांके बिहारी मंदिर के महंत देवा दास महाराज ने बताया कि इस मौके पर मंदिर में विराजित भगवान श्री कृष्ण राधा जी गणेश जी हनुमान जी शिव परिवार की प्रतिमाओं झांकी सजाई गई। इधर कस्बा सहित आस-पास के गांवों में देवउठनी एकादशी पर शाम के समय घर-घर में पूजा अर्चना करके महिलाओं ने उठो देव बैठो देव के मांगलिक गीत गाकर देवों को उठाया। वही देवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र में शादी विवाह समारोह का धूम धड़ाका रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है