मुंडियाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकारिता वर्ष के अंतर्गत किया गया एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Feb 27, 2025 - 13:56
 0
मुंडियाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकारिता वर्ष के अंतर्गत किया गया एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत गुरुवार को मुंडावर कि मुंडियाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के पंजीयन दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक आभा अग्रवाल ने की। समिति के व्यवस्थापक प्रवीन्द्र कुमार, अध्यक्ष सरोज देवी, अन्य समिति व्यवस्थापक एवं क्षेत्रीय किसान इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। जिनमें प्रमुख रूप से गोपाल क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र, राष्ट्रीय सहकारी संस्था से जुड़ाव, जैविक कृषि को बढ़ावा, कृषि कार्य हेतु ड्रोन प्रशिक्षण, कृषक समृद्धि केन्द्र, अन्न भंडारण समता वृद्धि आदि लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संस्था को प्रोत्साहित किया। 
कार्यक्रम के दौरान सहकारी संस्थाओं में सदस्य वृद्धि, निष्क्रिय समितियों के पुनर्जीवन एवं सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को साकार करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और सहकारिता को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।  इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने भी सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है