भाजपा की जन आक्रोश महासभा मे बोले राष्ट्रीय मंत्री गुर्जर- कांग्रेस ने जनता की भावनाओं के साथ किया खिलवाड़

कांग्रेस ने किया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और थोथी घोषणा कर किसानों से लूटी वाहवाही -. शुभकरण चौधरी

Jan 11, 2023 - 02:52
 0
भाजपा की जन आक्रोश महासभा मे बोले राष्ट्रीय मंत्री गुर्जर- कांग्रेस ने जनता की भावनाओं के साथ किया खिलवाड़

उदयपुरवाटी ( झुंझुनू, राजस्थान/ सुमेर सिंह राव /  चौथमल शर्मा) चंवरा चौफुलियां में जन आक्रोश यात्रा के समापन को लेकर भाजपा द्वारा महासभा के माध्यम से चुनावी साल में चुनावी शंखनाद कर दिया है। इलाके चंवरा में जन आक्रोश सभा हुई जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा समापन नहीं शुरुआत हैं।आज के युवा पीढ़ी समेत आमजन इस कांग्रेस से परेशान हैं। राजस्थान में पहली बार महिला विरोधी सरकार काम कर रही है। कांग्रेस सरकार के शासन में छोटी बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार व अत्याचार बढ़ रहें। विकास , सुरक्षा, नोकरी देने के बजाय इस वर्तमान सरकार ने अपनी कुर्सी बचाने का काम किया है।

सदन में कांग्रेस सरकार में मंत्री शांति धारीवाल का नाम नहीं लेते मर्दों के प्रदेश तंज कसते हुए अलका गुर्जर ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि दुराचार , दुष्कर्म बलात्कार जैसी घटनाओं में ऐसे बयान देना दुर्भाग्य पूर्ण है। इनकी नेता लड़की हूं लड़ सकती हूँ, यूपी में तो कह सकती हैं लेकिन राजस्थान में इनकी सरकार होने के कारण  आंखे बंद है।  कर्जमाफी पर भी सरकार पर निशाना साधते गुर्जर ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने ले बजाय इस कांग्रेस सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए दी जानी वाली  बिजली की दर 9मर्तबा बढ़ाई। 
पेट काटकर कोचिंग में पढ़ाई करने वाले बच्चों के साथ भी धोखा किया गया।  इस सरकार की विफलता के कारण 21 बार पेपर लीक हो गए। एक महाशय सुभाष को गिरफ्तार किया जाता है लेकिन किसी का फोन आने पर उसे छोड़ दिया जाता है। 
सरकार की सह पर यह काम फल फूल रहा है। भाजपा के नेताओं ने पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई से जांच की मांग की, लेकिन यह सरकार टस से मस तक नहीं हो रही है। सनातन संस्कृति की ओर इशारा करते राष्ट्रीय मंत्री गुर्जर ने आगे कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के चलते दंगे हो रहे है। सनातन संस्कृति को मामने वाले लोगों, पुजारियों के साथ करोली , भरतपुर जैसी घटनाओं में बढ़ रही है, दंगे हो रहे है लेकिन सरकार आंखे बंद करके चुपचाप यह सब देख रही है। 
स्थानीय विधायक व सरकार में मंत्री पर हमला बोलते गुर्जर ने कहा कि यहां के विधायक का काम ही ऐसा है जो कही पर भी लुढ़क जाते है। ऐसा नेता जो जनता के बजाय स्वार्थ करे वह कभी भला नही कर सकता और सफल नही हो सकता।  कभी सीएम को जन्म दिन पर बुलाते है और उसमे सफल नहीं होते तो दूसरा कार्य करने की नीयत रखता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते उन्होंने कहा की ज्ञान आ जाने की की बात कहने वाले राहुल राजस्थान की कांग्रेस को जोड़ देंगे तो भारत जोड़ो सफल हो जाएगी।

 राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार इन 4 साल में खुद के नेताओं से ही संघर्ष करती रही है।  सीएम गहलोत भी इसी में  लगे रहे कि सचिन पायलट को कैसे हटाया जाए।  कांग्रेस नेता एक दूसरे को गाली गलौज और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के विधायक खुद मिनी मुख्यमंत्री बने बैठे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मासूम बच्चियों के साथ जो दरिंदगी,गैंगवार हो रही हैं, उससे साफ है कि कानून व्यवस्था बिल्कुल ही चौपट हो रही हैं। कांग्रेस के इन चार साल के कार्यकाल में केवल वर्चस्व की लड़ाई चल रही हैं।  सभा में काफी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे 
पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासन में भर्ती परीक्षाओं के नाम पर युवाओं के साथ छलावा किया हैं। भर्ती परीक्षा के नाम पर बेरोजगारों से शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपए वसूल रही हैं। सरकारी नौकरियों की उम्मीद में युवा मेहनत करता हैं,बाद में पेपर लीक होते जा रहे हैं। चार साल के कार्यकाल में उदयपुरवाटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बलात्कार, हत्याएं, अत्याचार और लूट -खसोट के मामले दिन प्रत्येक बढ़ रहें हैं। योवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व यात्रा के सह संयोजक जय सिंह मांठ ने कहा कि यहां के पहाड़ी इलाके के किसानों के बकरी भेड़ चराने का कार्य था, वह भी यहाँ के विधायक ने लेप्फर्ड छोड़कर छीन लिया है। शाम होने के साथ ही यहां के लोग घरों से बाहर निकल नहीं सकते है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया समेत, जयदीप गुर्जर ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता, संजू चौधरी सरपंच शीथल, जतन किशोर सैनी सरपंच बाघोली ,डॉ हरिसिंह गोदारा, रामसिंह खेदड़ पंसस, इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर खेतड़ी, मूलचंद सैनी पूर्व सरपंच पौंख, जिला प्रवक्ता पवन शर्मा ने भी सम्बोन्धित किया। इस दौरान विरेद्रप्रताप सिंह पूर्व विधायक डां हरिसिंह गोदारा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री यतेंद्र सैनी , डॉक्टर वीरपाल सिंह शेखावत जाखल , प्रधान माया गुर्जर, जिपस अजय भालोटिया, संगीता देवी, लीलाधर पचलंगी, बनवारी लाल सैनी पूर्व उप जिला उप प्रमुख, कुबेर सिंह शेखावत , सुनील लांबा, कमल कांत शर्मा जिला प्रवक्ता झुंझुनू, लक्ष्मण सैनी मंडल अध्यक्ष उदयपुरवाटी, महेश अग्रवाल, महिपाल सिंह गुड़ा, धर्मपाल सैनी सरपंच चंवरा, कोमल शेरावत सरपंच पौख, मुक्ति लाल सैनी पूर्व सरपंच पापड़ा, रामवतार धींवा पूर्व सरपंच बामलास, मदनलाल भावरिया पूर्व उप प्रधान ,वीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक, राकेश कस्वा पूर्व पंसस, भाजपा नेत्री अरुणा सिहाग, दारा सिंह पूर्व सरपंच गुढा बावनी, श्रीराम जाखड़ धमोरा, प्रतिज्ञा देवी पंसस, झुमा देवी सैनी सरपंच दीपपुरा, ममता सैनी सरपंच ककराना ,महिपाल सिंह गुड़ा, हजारी लाल मीणा गुडा, मूलचंद सैनी पूर्व सरपंच दीपपुरा, भाताराम गुर्जर ककराना, रामनिवास मुंड गुढा, उमेद कुड़ी सरपंच सीगनोर, शीशराम रावत चंवरा , मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत बड़ागांव , मातादीन सिंह चंवरा, राजेंद्र सिंह नेवरी, श्रीराम सैनी नेवरी, पोकर मल सैनी रिटायर्ड अध्यापक चंवरा, मनोहर लाल सैनी दीपपुरा, शीशराम ठेकेदार किशोरपुरा, उमराव गुर्जर ककराना, जेपी सैनी ककराना  आदि बतौर मंच पर मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा नवलगढ ने किया। यात्रा संयोजक सतपाल मावलिया ने सभी का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है